चेन पुलिंग से ट्रेन रुकने पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी पहुंच गई। मजिस्ट्रेट से अभद्रता करता देख बरौनी में तैनात सीटीआई राजीव सिंह को जीआरपी ने हिरासत में लेकर ट्रेन से नीचे उतारा। इसके बाद मामला शांत हुआ और ट्रेन 11.02 बजे खुल गई। इस तरह ट्रेन लगभग आधे घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रहीं। इसके पूर्व ट्रेन में मजिस्ट्रेट से विवाद की खबर मिलते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई।
जीआरपी ने सीटीआई का मेडिकल कराया। इसके बाद स्टेशन पर हंगामा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। इस सबंध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सीटीआई नशे की हालत में था और मजिस्ट्रेट के साथ अभद्रता की थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।