चंदौली के भीखारीपुर गांव में रविवार शाम खेत में लगी आग बुझाने पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी धंस गई। जिसे किसानों ने धक्का देकर बाहर निकाला। घटना का वीडियो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।
चंदौली में फायर बिग्रेड की गाड़ी को धक्का लगाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को वीडियो ट्वीट कर लिखा कि 'भाजपा के धक्कामार राज में जनता के लिए बनी उप्र की आपातकालीन सेवाएं स्वयं ही संकट में हैं… अब ये स्वयं जनता के सहारे हैं। ये कैसा विरोधाभास है।'
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के भीखारीपुर गांव में आग लगने के दौरान का है। जहां नमी की वजह से फायर बिग्रेड की गाड़ी खेत में फंस गई थी। पुलिकर्मियों और स्थानीय लोगों ने धक्का देकर उसे बाहर निकाला था।
...तो कम होता नुकसान
अगलगी की इस घटना में 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं आग बुझने के काफी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर आई, लेकिन वो खेत में धंस गई। जिसके बाद पीड़ित किसानों और पुलिसकर्मियों ने वाहन को धक्का देकर किसी प्रकार बाहर निकाला।