फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनावः चंदौली में भारी बवाल, सपा और भाजपा समर्थकों में भिड़ंत, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल

Sat, 10 Jul 2021 03:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मारपीट और पत्थरबाजी का कारण हूटिंग बताया जा रहा है। फिलहाल मामला शांत हो गया है। भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनावः चंदौली में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आज जारी मतदान के दौरान चंदौली जिले में बवाल हो गया। सदर ब्लॉक में मतदान केंद्र के बाहर किसी बात को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। थोड़ी देर में मामला बिगड़ा और गाली-गलौज के बीच दोनों ओर से पत्थरबाजी और मारपीट होने लगी। यह मारपीट ब्लॉक कार्यालय से महज 10 कदम दूर हुई।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहले तो वहां मौजूद सीओ रामवीर सिंह ने पुलिस के साथ दोनो पक्षों को अलग करने की कोशिश की लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ। पुलिस के सामने भी मारपीट होती रही। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हो गई है। मारपीट और पत्थरबाजी का कारण हूटिंग बताया जा रहा है।

शनिवार सुबह सुबह सपा प्रत्याशी छाया देवी के जाने से पहले ही मतदान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया था। तभी से माहौल गरम था। इसी बीच दोपहर तीन बजे के करीब दोनों तरफ से कार्यकर्ता हूटिंग करने लगे और एक दूसरे पर टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनावः चंदौली में सपा और भाजपा समर्थकों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर से पत्थरबाजी और मारपीट से अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर तैनात पुलिस दोनो पक्षों को अलग करते ही दिखी। फिलहाल मामला शांत हो गया है। भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें