फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: चंदौली में अमित शाह बोले- 5 चरणों में हो गया सपा-बसपा का सूपड़ा साफ, अब 300 पार कराएं आप

Wed, 02 Mar 2022 05:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के बलुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर हमला बोला। 
विज्ञापन
चंदौली में अमित शाह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में ही सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल चुका है। छठवें और सातवें चरण में बस आपको 300  पार कराना है।

विज्ञापन


गृहमंत्री चंदौली के बलुआ स्थित वाल्मीकि इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश गन्ना, दूध, चीनी, आलू, हरी मटर में पूरे देश में नंबर वन है। वहीं अखिलेश की सरकार में हत्या, फिरौती, बलात्कार, महिलाओं के साथ अत्याचार में नंबर वन था।

अखिलेश यादव पूछ रहे हम लोगों से सवाल
अखिलेश बाबू हमसे सवाल पूछ रहे हैं कि क्या किया। हमसे हिसाब मांग रहे हैं। वे यूपी में 10 मेडिकल कॉलेज छोड़कर गए थे। हमने 40 मेडिकल कॉलेज बनाए। आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया में विश्वविद्यालय, 56 इंजीनियरिंग कॉलेज, 52 नर्सिंग कॉलेज बनाए। वे क्या हमारा हिसाब मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इन पांच सालों में योगी आदित्यनाथ ने यूपी को माफियाओं से मुक्त कर दिया है। सभी जेल में हैं। अगर आपलोगों ने गलती से साइकिल की सवारी की तो वे जेल से निकल जाएंगे, अगर उन्हें जेल में ही रखना है तो भाजपा को वोट दें।

कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस बस गरीबों से वोट लेती है गरीबों का काम नहीं करती। उनको बस गरीबों से वोट का ही मोह है। अमित शाह ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बना दो पूरे पांच साल तक किसानों को फ्री में बिजली मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें