फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: चंदौली में सपा प्रत्याशी और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा लिखवाने थाने पहुंचे भाजपा विधायक 

Mon, 07 Mar 2022 12:36 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

सपा प्रत्याशी मनोज डब्ल्यू ने आरोप लगाया कि रनिया गांव में कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी का पैसा बांटते हुए पकड़े गए उनके पास से जो डायरी बरामद हुई है उस पर सुशील सिंह का पोस्टर लगा है।
विज्ञापन
थाने पहुंचे विधायक सुशील सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में सैयदराजा थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी दिग्विजय पांडेय ने सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। दिग्विजय के साथ भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह भी रविवार की रात सैयदराजा थाना पहुंचे। पीड़ित मुकदमा के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रनिया गांव निवासी दिग्विजय पांडेय ने बताया कि शाम को अचानक सपा प्रत्याशी मनोज डब्लू 10-12 समर्थकों के साथ मेरे पास आए और मुझ पर गलत आरोप लगाकर पीटने लगे। मुझे बुरी तरीके से मारा पीटा गया।

भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। शनिवार को भी वह किसी के घर में घुस कर तोड़फोड़ किए थे। एक महिला के घर में भी या घुस गए थे लेकिन पुलिस कुछ भी कार्यवाही नहीं कर रही है।

विज्ञापन

सुशील सिंह ने कहा कि जब तक मुकदमा नहीं दर्ज हो जाता मैं थाने से नहीं जाऊंगा। वहीं सपा प्रत्याशी मनोज डब्ल्यू ने बताया कि रनिया गांव में कुछ लोग भाजपा प्रत्याशी का पैसा बांटते हुए पकड़े गए उनके पास से जो डायरी बरामद हुई है उस पर सुशील सिंह का पोस्टर लगा है।
विज्ञापन

एक लिफाफे में कुछ पैसे भी मिले हैं। मैं लगातार पुलिस को दारु, मुर्गा बांटने की सूचना दे रहा हूं पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि तहरीर मिली है उसके आधार पर मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें