फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: UP का मॉडल औद्योगिक हब बनेगा चंदौली, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Sat, 02 Mar 2024 09:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

Chandauli News: रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के संबोधन के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व की प्रदेश सरकार में उद्यमी चंदौली से पलायन कर रहे थे। सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने यहां की स्थिति देख उद्यमियों से मॉडल औद्योगिक क्षेत्र का वादा किया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का स्वागत करते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों का शनिवार को केंद्रीय मंत्री और रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोकार्पण किया। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करवाया जा रहा है। चंदौली को प्रदेश का मॉडल औद्योगिक हब बनाया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र पांडेय ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व की प्रदेश सरकार में उद्यमी चंदौली से पलायन कर रहे थे। सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने यहां की स्थिति देख उद्यमियों से मॉडल औद्योगिक क्षेत्र का वादा किया था। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने फेज-1 और फेज-2 में 1282.74 लाख व 5.5 करोड़ की लागत से कंक्रीट की सड़क बनवाई।

विज्ञापन

ये होंगे काम

औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में आरसीसी नाली पर 422.30 लाख, दोनों फेज में ले- आउट गाइड मैप,साइनएज लेन बोर्ड पर 170.58 लाख, औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में प्रशासनिक भवन के जीर्णाेद्धार का कार्य 40.23 लाख, फेज 1 और फेज 2 में सार्वजनिक शौचालय पर 18.67 लाख और पावर हाउस में लगे 10 एम बी ए का ट्रांसफॉर्मर आदि का लोकार्पण किया। 

केंद्रीय मंत्री का स्वागत यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक आरके चौहान, अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने किया। देव ने यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में रमेश जायसवाल, चंद्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, अजय राय, पंकज बिजलानी, राकेश जायसवाल, जग्गनाथ, वैभव वर्मा, हरिवंश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें