पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक के पदाधिकारियों के चुनाव का बिगुल बजते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौड़ भी शुरू हो गया है। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी चुनाव अधिकारी और शाखा सचिव मतदाता सूची उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। वहीं शाखा सचिव ने इन आरोपों को नकार दिया है।
ईसीआरकेयू शाखा एक के त्रिवर्षीय चुनाव छह और सात अक्तूबर को होने वाला है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित कुल 42 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए 26 सितंबर को पर्चा दाखिल करना है। वर्तमान सचिव सहित अन्य पदाधिकारी और विपक्षी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। वहीं आरोप है कि चुनाव नोटिफिकेशन के बाद भी चुनाव अधिकारी एवं शाखा सचिव श्रीराम सिंह ने मतदाता सूची चुनाव लङने वाले उम्मीदवारों को उपलब्ध नहीं कराया है। इससे उम्मीदवारों में नाराजगी है। वहीं कुछ उम्मीदवारों ने बताया कि अभी एसडीएम से चुनावी सभा करने, प्रचार करने और नौ अक्तूबर को त्रिवर्षीय अधिवेशन करने की अनुमति नहीं मिली है। इस संबंध में वर्तमान शाखा सचिव और चुनाव अधिकारी श्रीराम सिंह ने बताया कि यह यूनियन का आंतरिक चुनाव है। जिस प्रकार शाखा दो और तीन में जिस प्रकार चुनाव हुआ था, उसी तरह चुनाव होगा। इसमें 2016, 17 और 18 के सदस्यता के आधार पर नामिनेशन होता है। मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि तय है। ग्रुप लीडर को सदस्यता सूची उपलब्ध कराई जा रही है।