फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट कैनाल के निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। लगभग 80 करोड़ रुपए की लागत से बने अदसड़ और चारी लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई अनियमितता की जांच की मांग करते हुए भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनरतले अदसड़ लिफ्ट कैनाल पर चल रहा किसानों का धरना क्रमिक अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को भी धरना स्थल पर न तो कोई अधिकारी पहुंचा न ही जनप्रतिनिधि।आज संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

धरना सभा में मनमन सिंह ने कहा कि चारी और अदसड़ में बने लिफ्ट कैनाल कई बार टेस्टिंग में फेल हो चुके हैं। इससे इसके निर्माण में अनियमितता की क्षेत्रीय किसानों की बात सच साबित हो रही है। कई बार जांच की मांग के बाद भी लघु डाल सिंचाई विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इसकी जांच से कतरा रहे हैं। जब तक चारी और अदसड़ लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई अनियमितता की निष्पक्ष जांच नहीं होती तब तक धरना व क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर अंजनी तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, अंबरीश सिंह, नागेन्द्र यादव, राजेश पांडेय, मनोज यादव रहे। अध्यक्षता रमाकांत यादव ने और संचालन अजीत सिंह प्रिंस ने किया।
कंदवा। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अदसड़ लिफ्ट कैनाल पर चल रहे धरना और क्रमिक अनशन का समर्थन किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन पर बैठे मनमन सिंह के साथ धरना देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें