पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के बहादुरपुर गांव में बुधवार को मिट्टी ले जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि उस समय रोड पर कोई अन्य वाहन नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
दोपहर के वक्त एक ट्राली में मिट्टी लादकर आ रहा ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कहा मार्ग पर दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन द्वारा अवैध खनन करके मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। शिकायत के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई न होने से किसान बेबस हैं। माफिया चार फीट का समझौता कर चालीस फीट तक मिट्टी निकाल ले रहे।