फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिले नए कोरोना संक्रमित, एक स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में दो दिन बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को दो नए संक्रमित मिले, जबकि एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है। इस तरह जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

सोमवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में एक महिला और एक पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों क्रमश: बरहनी और पीडीडीयू नगर के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना की जांच के लिए सोमवार को कुल 2138 नमूने एकत्र किए गए।
दूूसरी तरफ सोमवार को एक संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुआ है। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16194 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या पांच है जबकि 15833 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें