फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पुरानी घटनाओं को खोलने के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 12 दिनों लूट की एक तथा चोरी की छह घटनाएं हो चुकी है। लेकिन खुलासा एक का भी करने में पुलिस असमर्थ रही। अधिकारियों की मानें तो घटनाओं का खुलासा जल्द ही होगा।
विज्ञापन

बताते चले बीते 29 जून को मुगलयराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव में रहने वाले सिपाही पंकज यादव के घर धावा बोलकर बदमाशों ने उनकी बुजुर्ग मां विंध्यवासिनी देवी (65) और पिता हीरालाल यादव (68) का गला दबाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने सिपाही की बुजुर्ग मां के कान से झुमके नोंच ले गए थे।
दो जुलाई की रात चोरों ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में मौजूद दो मकानों के ताले चटकाए थे। इस दौरान चोरों ने रिटायर्ड बैंककर्मी आरएल श्रीवास्तव के बंद मकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन उनके पड़ोसी के घर का ताला तो तोड़ने के बाद भी वहां से कुछ नहीं ले जा सकें।
विज्ञापन

छह जुलाई को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर कालोनी निवासी अभिषेक जायसवाल के घर चोरी हुई । वहीं घर में ही बनी एक दुकान में गल्ले से 22 सौ रुपये चुराए थे। पड़ाव क्षेत्र के नींबूपुर मार्ग स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। इसीक्रम में आठ जुलाई को चोरों ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं को ंअंजाम दिया। साथ ही पीडीडीयू नगर स्थित पटेल नगर निवासी रेलकर्मी एसएन गुप्ता के घर का ताला तोड़ चोर करीब दस लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए थे। इसीक्रम में रतनपुरा बाजार में मौजूद किशन सेठ की ज्वेलरी की दुकान में ताला तोड़कर चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने और 25 हजार रुपये मूल्य के नगदी पर हाथ साफ किया था। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही सभी घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें