फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की लड़ाई में दो वर्ग भिड़े, छह घायल

Sat, 15 Oct 2016 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय कस्बा में छात्रों के बीच उपजे विवाद ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। जिसके चलते दो वर्गों में जमकर लाठी व डंडे चले। जिसमें एक वर्ग से छह लोग घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने                 वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर और अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी। मारपीट की घटना से पूरे कस्बेे में दहशत फैल गयी और बाजार में लोगों ने                अपनी अपनी दूकानों के शटर              गिरा दिये।
कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय के कक्षा ग्यारह और बारह में अध्ययनरत दो छात्रों में शुक्रवार को छुट्टी के दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों आपस में गाली   गलौच पर उतर आये। लोगों के समझाये जाने के बाद दोनो छात्र घर लौट गये। घर पहुंचने पर दोनों ने अपने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद एक पक्ष के लोग हाकी, डंडे और लाठी के साथ दूसरे वर्ग के मुहल्ले में पहुंच गये और दूसरे पक्ष को ललकारने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से भी लोग जोश में आकर    उनसे भिड़ गये। मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गये।              सूचना मिलने पर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने  घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया भेजवाया। एक पक्ष के एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने  उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी  चकिया नृपेन्द्र, शहाबगंज व बबुरी थाने की  पुलिस फोर्स समेत पीएससी की प्लाटून मौके पर               तैनात है। क्षेत्राधिकारी चकिया ने बताया कि मामला पूरी तरह से शांत है और ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स लगा दी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें