करबला शहीदों की याद में शहीद दिवस के तीसरे दिन विभिन्न स्थलों से तीजा का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन को याद किया गया।
नगर के शाम के वक्त तीजा का जुलूस निकाला गया। जुलूस वीआईपी गेट पर पहुंचा। यहां आंखों पर पट्टी बांध कर दूसरे पर भाले से वार करने, सीने पर पत्थर तोड़ने, लाठियां भांजने का करतब देख कर लोग सिहर हुए। इस दौरान सुरक्षा कड़ी व्यवस्था रही । वहीं करतब देखने वालों की भीड़ रही। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार दुलहीपुर और सतपोखरी से तीजा का जुलूस निकाला गया। पड़ाव संवाददाता के अनुसार स्थानीय चौराहे पर देर शाम तीजा का जुलूस निकाला। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत में गम के माहौल में तीजा का जुलूस निकाला गया। जिले के अन्य इलाकों में भी तीजा का जुलूस निकाला गया।