फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जल गया ट्रांसफार्मर, आधा गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के असना गांव में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार की देर रात धू-धूकर जल उठा। जलते ट्रांसफार्मर को देख आसपास के लोग सहम गए। ट्रांसफार्मर जलने से करीब आधे गांव की बिजली गुल हो गई है और बिजली संचालित उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

रात के 11 बजे के करीब ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल उठा। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह में चार बार जल चुका है। आए दिन ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार की रात तो मंजर बड़ा भयावह था। ट्रांसफार्मर से रिसता तेल व ऊपर से गिर रही आग से लोग कुछ देर के लिए सहम गए। अब बिजली के अभाव में लोग बेहाल हैं। गांव के धर्मेंद्र सिंह, पिंटू उपाध्याय, बांके सिंह, अखिलेश सिंह, अनुराग सिंह, पिंटू बिंद, अभय सिंह, अश्वनी सिंह, रमेश गुप्ता, नरेंद्र सिंह, आशु आदि ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें