फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला टाइल्स विक्रेता का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय थाना क्षेत्र के डहिया गांव के समीप कटरिया पंचवटी मार्ग पर सोमवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट अथवा अन्य निशान नहीं बने थे। मृत युवक की पहचान मिर्जापुर के जमालपुर थाना के बनौली गांव निवासी प्रतीक पटेल के रूप में हुई। प्रतीक टेंगरा मोड़ पर टाइल्स की दुकान संचालित करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

डहिया गांव के समीप पंचवटी मार्ग पर सोमवार की सुबह लोग टहलने निकले थे। इसी बीच सड़क के किनारे शव पड़ा मिला। यह देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। इसमें युवक की पहचान टेंगरा मोड़ पर टाइल्स की दुकान चलाने वाले प्रतीक पटेल के रूप में हुई। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव का रहने वाला है। उसकी टेंगरा मोड़ पर टाइल्स की दुकान है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। इस संबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें