फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 31 मोबाइल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात मटकुट्टा रेलवे क्रॉसिंग के समीप से चोरी के 31 मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस मटकुट्टा रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास झोले में 31 अदद टच स्क्रीन मोबाइल फोन मिले। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि सभी मोबाइल चोरी के हैं जिनमें से कुछ के पार्ट्स भी वे बेच चुके हैं। इस पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रामनगर निवासी संतोष चौहान, सहरोई निवासी लालू चौहान व धरना निवासी रविंद्र कुमार शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे तीनों शादी विवाह सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मोबाइल चोरी कर उनके पार्ट्स व मोबाइल बेचते थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में एसएसआई रमेश यादव, चौकी प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी, सुमित सिंह, अजीत यादव, प्रभात यादव, सुनील सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें