फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के सहारे घुसे चोरों ने नकदी सहित पांच लाख के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर के वार्ड नंबर पांच लोहिया नगर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर राजेश अग्रहरी के यहां से साठ हजार रुपये नकद सहित पांच लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। इस दौरान किशोरी की नींद खुल गई तो चोरों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी राजेश अग्रहरि का दो मंजिला मकान है। हाल ही में ही उनके बेटे आशुतोष अग्रहरी उर्फ प्रिंस की शादी हुई है। बृहस्पतिवार की रात राजेश अग्रहरि अपनी पत्नी के साथ नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। वहीं उनका बेटा प्रिंस अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में थी। वहीं बड़ी बेटी दीपा भी दूसरी मंजिल पर ही अपने कमरे में सो रही थी। आधी रात के बाद छत के सहारे चोर अंदर घूस गए और राजेश के कमरे में रखे बक्से से साठ हजार रुपये नकदी और पांच लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। खटर पटर की आवाज सुनकर बेटी दीपा की नींद खुल गई और उसने चोरों को रोकना चाहा तो चोरों ने जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं प्रिंस के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गए। दीपा ने मम्मी पापा को पूरी बात बताई। शोर सुनकर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। राजेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि चोरी की तहरीर मिली है। इसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें