रामगढ़ बाजार स्थित एसएफसी गेट के समीप आभूषण की दुकान में रखे जेवरात पर चोरों ने शनिवार की सुबह हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित व्यवसायी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस मामले की जांच में लगी रही।
पुलिस के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी बिंदेश्वरी सेठ घर से झोले में जेवरात रख शनिवार की सुबह अपनी दुकान पहुंचे। इसके बाद आभूषण से भरे झोले को दुकान के भीतर रखने के बाद पास में ही लगे हैंडपंप से पानी लेने के लिए चले गये। हैंडपंप से पानी लेकर जब वापस दुुकान पर लौटे तो देखा की वहां से झोला गायब है। इसके बाद उनके होश उड़ गये। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही।