फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलकर्मी के आवास में लाखों की चोरी, छह दिनाें में पांच घरों के ताले चटके

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में ठंड के मौसम में बंद पड़े घर चोरों ने निशाने पर है। वर्ष 2024 के पहले दिन चोरों ने नगर के रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित एक रेलकर्मी के घर घुसकर पांच लाख रुपये मूल्य से अधिक के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। छह दिनों के भीतर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पांच घरों के ताले चोर चटका चुके हैं।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली के रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत न्यू सेंट्रल कालोनी के रहने वाले लक्ष्मीकांत रेलवे कालोनी स्थित पावर हाउस में सीनियर टेक्निशिन पद पर तैनात हैं। पुलिस के अनुसार उनकी पत्नी अपने मायक गई हुई थी वहीं लक्ष्मीकांत ड्यूटी पर गये हुए थे। एक जनवरी की शाम जब वे घर पहुंचे तो वहां बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गये। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि चोरी क्वार्टर में पीछे की खिड़की से घुसे थे। बताया कि पीड़ित के अनुसार आलमारी में रखे लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के गहने गायब हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसके पहले चोरों ने 31 दिसंबर को नगर के काली मंदिर के समीप गली में स्थित विपिन जायसवाल की दुकान में छत के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चाेरों ने काउंटर में रखे दो हजार रुपये मूल्य के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया था। 27 दिसंबर में चोरों ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवारे स्थित संस्कृतिक नगर कालोनी में बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव निवासी रिटायर्ड फौजी दिलीप शर्मा के अलावा सोनू श्रीवास्तव व बिरेन्द्र सिंह उर्फ गोलू मकान का ताला चटकाया था। हालांकि इस दौरान पुलिस ने बताया था कि दो मकान खाली पड़े थे व एक मकान में चोर घुस नहीं पाये थे। इस संबंध में मुगलसरय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। घटनाओं में शामिल सभी लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें