फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के दौरे को लेकर चौकसी

Fri, 22 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रवार को वाराणसी आगमन को लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन और जनपद के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों द्वारा गुरुवार को पूरे दिन सघन जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों, स्टालों और ट्रेनों में चप्पे-चप्पे पर नजर जमाए रखा।
   इस क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा तंत्रों ने प्लेटफार्मों और स्टालों पर सघन जांच अभियान चलाकर प्रत्येक संदिग्ध वस्तुओं, व्यक्तियों और सामानों की जांच की।

इसी प्रकार ट्रेनों के कोचों में अभियान के तहत सीटों के नीचे बंधे सामानों और यात्रियों से आवश्यक पूछताछ भी सुरक्षा तंत्रों ने किया। जांच के दौरान माइक से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क भी करते रहे।
विज्ञापन



  आरपीएफ की एसआईबी (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो) और सीआईबी (क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) ने स्थानीय रेलवे स्टेशन समेत सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में समूचे मंडल में जांच अभियान चलाया। इसके अतिर्ित रेलवे प्लेटफार्मों और जनपद में एलआईयू (लोकल इन्फार्मेशनी यूनिट) और आईबी (इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) भी सतर्कता को लेकर पूरी तरह अपनी नजर गड़ाए रही।


  इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के निर्देश पर चंदौली, चकिया, सैयदराजा, सकलडीहा, मुगलसराय, पड़ाव, बाईपास समेत सभी प्रमुख स्थानों पर जांच अभियान चलाकर लोगों की तलाशी ली।


 वाराणसी जाने वाले वाहनों की भी पुलिस द्वारा चेकिंग की गई। जांच को लेकर जहां स्टेशन पर खलबली की स्थिति बनी रही वहीं नगर में डग्गामार वाहन नजर नहीं आए। सतर्कता को लेकर पूरे दिन समूचे जनपद में जांच चलती रही।


इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त मुगलसराय मंडल रमेश चंद्र ने बताया कि वैसे तो रूटीन के तहत प्रतिदिन जांच अभियान चलाया जाता है लेकिन प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर समूचा सुरक्षा अमला सघन जांच अभियान में लगा रहा। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक चंदौली अमित वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के     वाराणसी आगमन के मद्देनजर समूचे जनपद के सभी प्रमुख स्थानों और होटलों, लाजों   आदि की जांच की गई। विशेषकर बार्डर पर विशेष जांच अभियान     चलाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें