फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग नौ घंटे जाम

Thu, 21 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सुबह पांच बजे अमड़ा-कंदवा के बीच पुलिया पर बालू लादकर जमानियां की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला टूट गया।
विज्ञापन


इस बीच पीछे  से आ रहे बालू लदे ट्रक के चालक ने बगल से निकलने का प्रयास किया तो वह बारिश  के कारण हुए कीचड़ में फंस गया। इस बीच तीसरे ट्रक चालक ने दूसरे तरफ से निकलने का  प्रयास किया तो वह भी गड्ढे में फंस गया।

इससे देखते ही देखते कंदवा से  लेकर दीक्षित नगर बरहनी तक करीब सात किमी लंबा वाहनों का जाम लग गया। बुधवार की शाम  तीन बजे जेसीबी मशीन से ट्रकों को हटाने पर नौ घंटे बाद मार्ग पर आवागमन  शुरू हुआ। 
विज्ञापन



 इसके पहले ट्रक चालकों ने आपस में चंदा इकट्ठाकर जेसीबी मशीन से फंसे ट्रकों को सड़क से हटाया। जाम के चलते ट्रक चालकों  के साथ राहगीरों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। जाम के चलते सवारी वाहन भी नहीं चले।

कुछ सवारी वाहन दूसरे रास्ते से भी गंतव्य को रवाना हुए। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी ट्रकों के गुल्ले व कमानी  टूटने से मार्ग पर कई किमी लंबा जाम लग गया था और स्कूली वाहन भी जाम में  फंस गए थे। जिससे स्कूली बच्चों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। 


मार्ग पर आएदिन जाम लगने से परेशान होकर ट्रक चालक आधा दर्जन बार प्रदर्शन कर  चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस दिशा में कोई उपाय नहीं कर रहा है। दरअसल जेविरयाबाद से  लेकर अमड़ा तक इतने गड्ढे बने हुए हैं कि बालू लादकर जाने वाले  ट्रकों के गुल्ले गड्ढों में प्रतिदिन टूटते रहते हैं।
विज्ञापन


अमड़ा से लेकर जेवरियाबाद तक एक दर्जन से अधिक ट्रकों के गुल्ले टूट चुके हैं। अगल बगल से निकलने की कोशिश में दूसरा ट्रक भी फंस जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें