फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग, बड़े वाहनों के दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के काली मंदिर के पास दुर्घटना को दावत देता गड्डा। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के रविनगर स्थित काली मंदिर के पास का मार्ग नाले के किनारे से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे वहां से गुजरने वाले बड़े वाहनों के नाले में गिरने की आशंका बनी रहती है। वहीं मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से अक्सर जाम भी लग जाता है। हर दिन यहां से 1000 से अधिक लोग आवागमन करते है। इसके अलावा काफी संख्या में स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है।
विज्ञापन


इस मार्ग से 10 से अधिक स्कूली बसें, 40 से अधिक कारें और 200 से अधिक दो पहिया वाहन गुजरते हैं। नाला जाम होने पर छह माह पहले नगर पालिका की ओर से मार्ग को खोदकर सफाई के बाद बड़ी सी पटियां लगवाई गई थी, लेकिन पटिया भी ठीक तरीके से नहीं रखे जाने के कारण वहां लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रहने वाले बीके श्रीवास्तव, राहुल सिंह, सनी अग्रहरी, लोचन, अरुण, बलबीर, रामाश्रय गुप्ता, विनीत पांडेय आदि लोगों ने पुलिया बनाते हुए मार्ग को दुरुस्त किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें