फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल समेत तीन जोड़ी ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही 03 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि आगे की तिथि तक बढ़ा दी गई है। संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल 30 जून तक चलेगी, जबकि देवलाली-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 18 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 02393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 30 जून तक बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02394 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर क्लोन स्पेशल 01 जुलाई तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01153 देवलाली-दानापुर मिक्स्ड अनारक्षित स्पेशल अब 18 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार और गाड़ी संख्या 01154 दानापुर-मनमाड़ मिक्स्ड स्पेशल अब 20 अक्टूबर तक हर सोमवार को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05504 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल अब 31 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार और गाड़ी संख्या 05503 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल अब 01 अगस्त तक हर शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें