फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रहरि वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अग्रहरि वैश्य समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार की रात नगर में विनोद अग्रहरि के आवास पर हुआ। इसमें नगर अध्यक्ष शिव शंकर अग्रहिर सहित अन्य पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि ने पद एवं गोपनीयनता की शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारियों से संगठन व समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समारोह में जिलाध्यक्ष अनिल अग्रहरि ने कहा कि समाज को संगठित रखना हम सभी का दायित्व है। इसमें किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही से समाज व संगठन दोनों को नुकसान की आशंका होगी। नगर अध्यक्ष शिवशंकर अग्रहरि ने समाज को जोड़ने की दिशा में कार्य करने की बात कही। कहा कि संगठन अग्रहरि समाज के दुख-दर्द को बांटने के साथ ही विषम हालात में उनके मदद के लिए भीसदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर हरिश्चंद्र अग्रहरी, संदीप अग्रहरी, अर्जुन अग्रहरी, पंकज अग्रहरी, शिवशंकर अग्रहरी, बुज्जू रहे। संचालन हरिश्चंद्र ने किया। अतिथियों का स्वागत काशीनाथ अग्रहरि ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विनोद अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें