वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार
को क्षेत्रीय किसानों से मिलकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में
जानकारी दी।
कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में फसल बीमा
योजना शुरू की है। इसके तहत नाममात्र का प्रीमियम जमा करने पर किसानों को
फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी।
पूर्व मेयर ने क्षेत्र के सरने,
नियामताबाद, बौरी, बुधवार और पचोखर गांवों जाकर किसानों को फसल बीमा योजना
के बारे में बताया। बौरी गांव में किसानों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा
कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए अब तक
की सबसे बड़ी योजना है।
आकलन के बाद 25 प्रतिशत की क्षतिपूर्ति राशि दो
दिनों के अंदर ही किसान को मिल जाएगी।
इस योजना में ओलावृष्टि, जल भराव,
लैम स्लाइड, कटाई के बाद खलिहान में पड़ी फसल को बारिश के कारण होने वाले
नुकसान का भी बीमा किया जाएगा और किसानों को क्षतिपूर्ति की जाएगी।
इस अवसर
पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष भोला बिंद, अरुण सिंह, रामकिशोर सिंह, जनार्दन
सिंह आदि रहे।
प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।