फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। गंगा के लगातार जल स्तर में वृद्धि होने से चहनिया विकास खंड में चारों तरफ बाढ़ का पानी आ गया है। बृहस्पतिवार को सकलडीहा सपा विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव व सपा विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव ने बाढ़ प्रभावित रामगढ़, दरियापुर, नादी, निधौरा, सैफपुर, नैढ़ी, शेरपुर सरैया, हसनपुर, भूसौला, मुकुंदपुर, मारूफपुर, कूरा, मुहम्मदपुर, रामगढ़, चकरा, मठिया सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण कर लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार का विकास कार्य कागजों तक सिमटकर रह गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाढ़ चौकियां नदारद हैं, पशुओं में चारे की किल्लत है और लोगों अपनी व्यवस्था स्वयं करनी पड़ रही है। विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आए लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नाव की व्यवस्था न होने से लोग घरों या ऊंचे स्थानों का सहारा ले रहे हैं। राशन, किरासन तेल, राशन आदि की व्यवस्था न होने से बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहाता करने की मांग प्रशासन से कीइस मौके पर फजल खां, बालचरन यादव, सुजीत, अलगू, गुल्लू, भरोस, वसीम, लालसाहब चौहान, बलवंत यादव, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें