बलुआ पंप कैनाल से जुड़ी अधूरी खोदी गई नहर में दूसरे दिन रविवार को भी
पानी छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के जूड़ा हरधन गांव में पानी भर गया।
घरों में पानी घुसने से जहां हजारों रुपये मूल्य के सामान की क्षति हुई है, वहीं फसलों के डूबने से किसानों में नाराजगी है।
हरधन
जुड़ा गांव में कुछ लोगों द्वारा नहर को पाट दिया गया है।
इससे नहर विभाग
द्वारा नहर को आधी अधूरी खोदकर छोड़ दिया गया है। इस बीच शुक्रवार की आधी
रात को नहर में पानी छोड़ दिया गया।
शनिवार को हो हल्ला होने पर पानी बंद
किया गया लेकिन रात में फिर से पानी छोड़ दिया गया। इससे गांव के
धर्मेन्द्र यादव की रिहायसी मड़ई गिर गई, इसमें हजारों रुपये मूल्य का
सामान नष्ट हो गया। इसी तरह प्रदीप सिंह की मकान की दीवार फट गई ,
देवेन्द्र के मकान का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव सभा में जाने
वाली आरसीसी रोड भी धंस कर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अखिलेश पांडेय के कच्चे
मकान में दरार पड़ गई। यही नहीं खेतों में पानी जमा होने से फसल डूब गई।
सर्वाधिक नुकसान अरहर को होने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन के
माध्यम से डीएम को दी तो उन्होंने सिंचाई विभाग से बात करने का आश्वासन
दिया। वहीं सूचना पाकर बलुआ थानाध्यक्ष ने पंप कैनाल पर पहुंच कर पंप को
बंद कराया।