फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाॅलीबाल में धीरेंद्र काॅलेज चैंपियन

Mon, 18 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की महिला वालीबाल प्रतियोगिता रविवार को स्थानीय नगर पालिका इंटरमीडिएट कालेज के मैदान में हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में धीरेन्द्र पीजी कालेज सुंदरपुर वाराणसी की टीम ने दो सेटों में राजदीप महाविद्यालय कैलहट मिर्जापुर को 25-18 और 25-16 से हराकर चैंपियन बना।
सेमीफाइनल मुकाबले में राजदीप महाविद्यालय की छात्राओं ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय को 25-8 व 25-8 से पछाड़ कर फाइनल में प्रवेश किया, तो धीरेन्द्र महाविद्यालय अपने शानदार खेल से सनबीम महाविद्यालय वाराणसी को एक तरफा मुकाबलों में 25-8 व 25- 6 से हराकर फाइनल में पहुंचा।
विज्ञापन


 अपने पहले मुकाबले में धीरेन्द्र महाविद्यालय ने बड़ागांव को तथा राजदीप ने अग्रसेन महाविद्यालय को हराया था। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी धीरेन्द्र महाविद्यालय की छात्रा तृप्ति सिंह को चुना गया। 

प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ  एडिशनल एसपी जियालाल यादव ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयोजकत्व में हुआ। खिलाड़ियों तथा अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डा. पुष्पा सिंह ने किया।

पुरस्कार वितरण 91 एनसीसी बटालियन के सीओ पीएस कैरो, प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी, प्राचार्य तथा डा.अभिमन्यु सिंह ने किया। अध्यक्षता डा.एसएम दूबे, संचालन डा.अनिल यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. मनोज पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें