फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों से भरी पिकअप पलटने से दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। राजदरी देवदरी पिकनिक स्पॉट से घूम कर सोमवार की शाम नौगढ़ मार्ग के जलेबिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलटने से दस से अधिक सैलानी घायल हो गए। सभी घायलों 108 नंबर एबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया गया। इसमें दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर करदिया।
विज्ञापन

सोमवार को बिहार प्रांत के हाटा निवासी केसरी परिवार मौसम का लुफ्त उठाने के लिए चंदौली जिले के नौगढ़ थाना अंतर्गत राजदरी देवदरी जलप्रपात परिवार के साथ घूमने अए थे। जलप्रपात के नजारों को देख कर घर वापस लौटते समय जलेबिया मोड़ पर सोमवार की शाम पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप पलटने से इसमें सवार दस से अधिक सैलानी घायल हो गए। पिकअप पलटने की सूचना मिलते ही 108 नंबर एबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में बिहार प्रांत के भभुआ जिला के हाटा निवासी दिनेश केशरी (25), धनंजय केशरी (11), अनमोल केशरी (5), आशा केशरी (45), मनोरमा (60), शालू केशरी (13), पियुष केशरी (चार), नेहा केशरी (18), उदल केशरी (20) और चंदौली जिला के इलिया निवासी ऋषभ केशरी (15) घायल हो गए। अस्पताल में यहां ऋषभ केशरी और नेहा कुमारी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें