पीडीडीयू नगर जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार व राजकीय महिला चिकित्सालय को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जगहों पर चिकित्सक अनुपस्थित मिले। वहीं साफ-सफाई की व्यवस्था मिली। जांच के बाद कार्रवाई के लिए एसडीएम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा है।
उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर विजय नारायण सोमवार को औचक निरीक्षक के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार पहुंचे। जहां एडिशनल सीएमओ डॉ. पीके चतुर्वेदी अनुपस्थित मिले जबकि उन्हें ओपीडी में मरीजों की देखने की ड्यूटी लगी थी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह भी नदारद रहे। इस दौरान उन्हें केंद्र पर साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिली। इसके साथ ही दवाओं का इंडेट फार्मासिस्ट इफ्तिखार उल हक द्वारा नहीं भेज जाने की लापरवाही भी सामने आई। इसके बाद उपजिलाधिकारी निरीक्षण के लिए राजकीय महिला चिकित्साल (पीपी सेंटर) पहुंचे। यहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद तिवारी व कनिष्ठ लिपिक लक्ष्मीशंकर वर्मा अनुपस्थित मिले। अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति खराब मिली। दवाओं के स्टाक के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में कुछ दवा की एक्सपायरी डेट नहीं लिखी मिली। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही अस्पताल मेमं पर्याप्त साफ सफाई करने का निर्देश दिया।