नियामताबाद। अलीनगर थाना के मवई खुर्द तारनपुर में शनिवार की शाम दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल पंकज गोंड (14) बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पिता सुरेंद्र गोंड की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तारनपुर में शुक्रवार की रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। यह मामला शनिवार को दोबारा गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। बीच बचाव करने पहुंचा सुरेंद्र गोंड का पुत्र पंकज सिर पर पत्थर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में किशोर की मौत हो गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर छह दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीरेंद्र प्रताप उर्फ कल्लू, बिट्टू उर्फ मिथिलेश, अभिषेक उर्फ पुच्चू और सोनू उर्फ दिवेश को गिरफ्तार किया है।