फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोड लाइट पलटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार की शाम करीब सात बजे डीजे पलटने से किशोर की मौत हो गई। बाइक को बचाने के चक्कर में डीजे बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नईकोट निवासी बृजेश कुमार के तीन बेटे प्रीतम, गौतम और संगम हैं। बृजेश कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बृजेश के तीन बेटे भी मजदूरी करके पिता का सहयोग करते हैं। बृजेश के बेटे संगम (16 ) आठवीं कक्षा में पढ़ते थे और पार्ट टाइम मजदूरी करते थे। बुधवार को शाम डीजे और रोड लाइट रथ पर ढोने के लिए अन्य मजदूरों के साथ जा रहे थे। चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन से पहले भोजापुर कालेश्वर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डीजे लाइट अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में रथ पर बैठे मजदूर रथ के साथ पलट गए। इस बीच संगम रथ के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मां निर्मला देवी, पिता बृजेश कुमार व भाइयों का रोते-रोते बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि रथ के पलट जाने से एक मजदूर की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें