फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज, सहेली भी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस एक युवक के अलावा किशोरी की सहेली और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है ।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 अप्रैल को उनकी बेटी नानी के घर के लिए निकली थी। इसके बाद वह नानी के यहां नहीं पहुंची। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने एक युवक समेत किशोरी की सहेली और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें