फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक्स रे का मोबाइल में फोटो खींच कर डॉक्टर को दिखा रहे रिपोर्ट

विज्ञापन
जिला अस्पताल के एक्स-रे प्लेट ना होने से मोबाइल से खींचकर मरीज को एक्स-रे फिल्म देता कर्मचारी। 
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक्स रे कराने के बाद मोबाइल में फोटो खींच कर रिपोर्ट डाॅक्टर को दिखानी पड़ी रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगभग 15 दिनों से एक्स रे फिल्म नहीं है। ऐसे में एक्स रे कराने के बाद उसकी फिल्म नहीं मिल पा रही है। रोजाना डेढ़ सौ मरीज एक्स रे कराने के बाद रिपोर्ट की फोटो खींचकर दिखा रहे हैं।
बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध पं.कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में रोजाना एक हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। इसमें 150 ऐसे लोग हाेते हैं, जिन्हें एक्स रे कराने की जरूरत होती है। अस्पताल में डिजिटल एक्स रे की सुविधा है लेकिन पिछले 15 दिनों से यहां एक्स रे फिल्म नहीं है। ऐसे में एक्स रे कराने के बाद मरीजों को इसका प्रिंट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एक्स रे फिल्म के लिए मरीजों को मोबाइल फोन साथ में लाना पड़ता है। एक्स रे करने के बाद वे मोबाइल में इसकी फोटो खींचते हैं।
इसके बाद चिकित्सक के पास जाकर उसे दिखाते हैं। जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है उन्हें बाहर एक्स-रे करना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है। मोबाइल पर अच्छी फोटो न आने पर चिकित्सकों को भी इलाज में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें