चकिया में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम विनय कुमार मिश्रा। संवाद
चकिया। नगर पंचायत प्रशासन ने शुक्रवार को सड़क किनारे पटरी और नाली से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों ने गांधी पार्क तिराहे से पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इस दौरान पटरी पर लगे ठेलों, खुमचों, गुमटियों और दुकान के बाहर टिन शेड को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ जेसीबी ट्रैक्टर लेकर अधिकारी गांधी पार्क तिराहे पर पहुंच गए। वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन, पूर्वी वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर में भ्रमण करके पटरी व नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
यह अभियान गांधी पार्क तिराहे से शुरू होकर गुरुद्वारा तक चला। इस दौरान दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, वार्ड सभासद मीना विश्वकर्मा वार्ड नंबर 5 के रवि गुप्ता वहां पहुंच गए। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पहले सूचन दी गई थी। लेकिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया । आवागमन सुलभ बनाने के लिए अतिक्रमण हटाया गया।