फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को लेकर दुविधा में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को फोर लेन निर्माण के लिए फिर से सर्वे किया जा रहा है। नए सिरे से किए जा रहे सर्वे में कई अन्य क्षेत्रों को जोड़ा जा रहा है। पहले सर्वे के बाद अचानक नए सिरे से सर्वे की जरूरत क्यों पड़ी। यह बताने के लिए कोई राजी नहीं है। सर्वे में सड़क का नक्शा बदल जा रहा है। ऐसे में पुराने सर्वे में चयनित गांवों के ग्रामीणों में निराशा है। सड़क किनारे के गांवों के लोग उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन

सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के सर्वे को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बजार गर्म है। सोशल मीडिया पर नया नक्शा वायरल होने के बाद लोगों में दोनों जनपद को जोड़ने वाले मार्ग को लेकर संशय में हैं। चार लेन बनने वाले इस रोड को गाजीपुर तक बनना है। इसके लिए कई बार सर्वे भी किया गया। पहले इस सड़क को कंदवा, बरहनी होकर गाजीपुर तक बनाया जाना था लेकिन नए नक्शे के मुताबिक अब सड़क के लिए लोकमनपुर रेवसा होकर बेलगहना, घोसवा, इमिलिया, बरडीहा, डिग्घी, सिकठा, सबल जलालपुर, बघरी, सिसौड़ा होते हुए जिगना गंगा घाट होकर गाजीपुर जाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। ये सारे गांव धीना व सैयदराजा थाना क्षेत्र में आते हैं। इसे लेकर जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के भदखरी, अमड़ा, कंदवा, कम्हरिया, कोरमी, पई, कुसी, असना, कंजेहरा, कोदई, तलासपुर, जलालपुर और बरुइन आदि गांवों के लोगों में काफी नाराजगी है। सड़क के परिवर्तित नक्शे को लेकर उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का विकास नहीं हो सकेगा। चेताया है कि इस समस्या को जल्द ही सुलझाया नहीं गया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। कंदवा थाना क्षेत्र के कुछ गांवों के लोग उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी में भी जुट गए हैं। इससे सड़क का निर्माण कार्य खटाई में पड़ सकता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तैयार नए नक्शे में धीना थाना क्षेत्र के सिसौड़ा खुर्द, जिगना, सिसौड़ा कला, अवती, रायपुरा, डिग्घी, बरडीहा, कैथी, बिशुनपुर खुर्द, मेढ़ान, मेधवा, रामरूपपुर दासपुर, बघरी, सिकठा, बिरभानपुर, सबल जलालपुर, बादुग खास, कपसिया, हरिपुर व इमिलिया और सैयदराजा थाना क्षेत्र के हरिपुर, अराजी औरैया, औरइया पट्टी गुलाब, पंडितपुर, बरहनी, घोसवा, बेलगहना, जेवरीपट्टी बदलूराय, जेवरीपट्टी लीलाराय, रेवसा, मरूई, मनराजपुर, छत्तेम, बगही कुंभापुर व लोकमनपुर गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
विज्ञापन

कंदवा। सैयदराजा-जमानिया मार्ग फोर लेन घोषित होने के तीन वर्ष बाद तक फोर लेन नहीं बन सका और अब फोर लेन बनने जा रहे मार्ग की दिशा ही बदलने की चर्चा है। इसके लिए सर्वे और सीमांकन का कार्य भी तेजी से जारी है। ऐसे में पुराने सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन बनने को लेकर आज भी अनिश्चितता है।
भूतल परिवहन मंत्री रहे राजनाथ सिंह वर्ष 2002 में सैयदराजा-जमानिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का घोषित किया था। लोगों की मांग पर वर्ष 2019 में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गाजीपुर में मार्ग को फोर लेन बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद सर्वे का कार्य किया गया था
पुराने सैयदराजा-जमानिया मार्ग को फोर लेन न बना कर नए सड़क के सर्वे से क्षेत्रीय लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इसके चलते कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। मृत्युंजय चौरसिया, अमड़ा।पुराने सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन न बनने की सूचना ने लोगों के सपनों को तोड़ दिया है। इससे क्षेत्र के संभावित विकास पर विपरीत असर पड़ेगा। मुन्ना सिंह, कंजेहरा।पहले से बने सैयदराजा-जमानिया मार्ग के बजाय अलग सड़क बनने की सूचना काफी दुखद है। नए मार्ग के बनने से सड़क किनारे रोजगार कर परिवार चलाने वाले लोग बेरोजगार हो जाएंगे। डॉ. मनेज सिंह, कम्हरिया।राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम कहीं का और सड़क कहीं और से बनाने की योजना चल रही है। इससे कंदवा क्षेत्र के कई गांवों का विकास प्रभावित होगा। पुरानी सड़क को ही फोर लेन बनना चाहिए।अजय सिंह, सचिव, अंकुर वेलफेयर सोसायटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें