फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक पहुंचे जीएम ने किया निरीक्षण, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा रात आठ बजे अचानक स्थानीय जंक्शन पहुंच गए। उन्होंने जंक्शन का औचक निरीक्षण करने के अलावा रेलवे के गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके पूर्व जीएम का विशेष ट्रेन शाम साढ़े चार बजे जंक्शन पहुंचा लेकिन उसमें से जीएम नहीं उतरे। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची रही। कुछ देर बाद प्लेन से वाराणसी पहुंचे जीएमसड़क के रास्ते स्थानीय जंक्शन पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने जंक्शन के औचक निरीक्षण की योजना बनाई। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। शाम साढ़े चार बजे रेलवे के स्थानीय अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। चार नंबर प्लेटफार्म पर विशेष ट्रेन पंहुंचीं लेकिन जीएम नहीं उतरे। इसके तहत दोपहर दो बजे अपने सैलून (विशेष ट्रेन) से चलकर शाम पांच बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था। ट्रेन के पहुंचने पर उसमें से अन्य अधिकारी तो उतरे लेकिन जीएम नहीं उतरे। अन्य अधिकारियों से पता चला कि जीएम प्लेन से वाराणसी पहुंच गए हैं। रात आठ बजे जीएम सड़क मार्ग से पहुंचे। इसके बाद रात 11 बजे अपने सैलून से जीएम पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें