पीडीडीयू नगर। जिले के सभी थानों पर धर्म गुरुओं संग शांति समिति की बैठक में जिले में धार्मिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चेताया कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि सोशल मीडिया पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी अमर्यादित टिप्पणि न करें।
मुगलसराय कोतवाली में बुधवार की शाम शांति समिति की बैठक में सभी से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी चिरंजिवी मुखर्जी, एसडीएम मनोज पाठक, सीओ अनिल राय, कोतवाल बृजेशचंद्र तिवारी, रेलवे चौकी प्रभारी दिनेश पटेल, मुकेश तिवारी, मिथिलेश तिवारी, ग्रामप्रधान हमीदुल्लाह अंसारी, महेंद्र यादव, रामधनी यादव, करन यादव, ईशान मिल्की रहे।
सैयदराजा । एसपी अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में थाने पर हुई बैठक में लोगों से शांति सद्भाव कायम रखने की अपील की गई। एसपी ने कहा की धर्म लोगों को अच्छाई के राह में ले जाने के लिए बना है। कोई भी धर्म दूसरे धर्म की आलोचना करने के लिए नहीं है। कहा कि किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी करने के पहले खबर और सूचना की पुष्टि कर लें। ऐसी कोई अमर्यादित टिप्पणी या कृत्य नहीं करे। बैठक में एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी, एसडीएम सदर अविनाश कुमार, सीओ रामवीर सिंह,चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल, फेदाउल मुस्तफ़ा, जामा मस्जिद कारी शमशाद खां, फेराक नागा वर्मा, अमरनाथ, भगवानदास कसौधन, जुनेद अंसारी रहे।
चकिया। स्थानीय कोतवाली में बुधवार को धर्मगुरुओं की बैठक हुई। इसमें एडिशनल एसपी ऑपरेशन सुखराम भारती ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर चलने वाले सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्टों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया। बैठक में कोतवाल राजेश यादव, सदर मुस्ताक अहमद खान, जागेश्वरनाथ के महंत अनूप गिरी, मोहम्मद आलम, राजेंद्र तिवारी, मोहम्मद सरवर, शेख शहनवाज, संतोष कुमार झा, राजकुमार, अशरफ खान रहे।