फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल मरम्मत के कारण घंटों गुल रही पीडीडीयू जंक्शन की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दो दिन पहले शार्ट सर्किट से जलेे केबल को रविवार को बदला गया। इस दौरान घंटों स्टेशन की बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन पहले शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन के फुटओवर ब्रिज के नीचे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दोहपर में लगभग बीस मिनट तक तेज धमाके के साथ आग लगी से स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई थी। स्टेशन की लाइट काटी गई। इसके बाद आग बुझी थी। हालांकि फायर ब्रिगेड भी पहुंची थी। इस घटना में इलेक्ट्रिकल विभाग ने एक घंटे के प्रयास के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। रविवार को इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम केबल लेकर पहुंची और जले केबल को बदलने का काम शुरू किया।इससे दिन में 11 बजे स्टेशन की लाइट काट दी गई। इससे एस्केलेटर, लिफ्ट के साथ प्लेटफार्म पर लगे पंखे आदि बंद हो गए।यही नहीं आरपीएफ, जीआरपी, सीएसजी, स्टेशन अधीक्षक, डिप्टी एसएस, इलेक्ट्रिकल, कैरेज एंड वैगन, स्वच्छता एवं पर्यावरण के कार्यालयों की बिजली गुल हो गई। ऐसे में कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी गर्मी से परेशान रहे। केबल बदले जाने के बाद देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें