तेन्दुईपुर गांव का एक युवक पहचान के बाद अपने वाहन से सकलडीहा सीएचसी पुलिस की मदद से लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते पत्नी और बच्चे सीएचसी पर पहुंच गए। पति का शव देख पत्नी सहित बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर रेलवे विभाग के कई अधिकारी और सहयोगी भी पहुंच गए।
पुलिस ने परिजनों की सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बावत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम सूचना प्राप्त हुआ था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलवे स्टेशन मास्टर की मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिती स्पष्ट हो पाएगी।
शनिवार की देर रात खाना खाते समय रेलवे स्टेशन मास्टर भारत और दक्षिण अफ्रीका की मैच देख रहे थे। ड्यूटी का समय होने पर शारदा रंजन भारत की जीत की दुआ करते हुए ड्यूटी के लिए रवाना हुए। पत्नी नूतन पटेल रोक रही थी। मैच देखकर जाइए। मगर वह ड्यूटी का हवाला देते हुए रवाना हो गए। काश पत्नी की बात मान लेते तो शायद जान बच जाती। यह सोचकर पत्नी और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल था।