फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल में खड़े होकर किया सत्याग्रह 

Mon, 25 Jul 2016 01:38 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पानी में खड़े होकर नारेबाजी करते लोग
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार पर पूर्वांचल के विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के बैनर तले कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने रविवार को सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित बाबा कालेश्वरनाथ सरोवर के जल में खड़े होकर सत्याग्रह किया। साथ ही अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग की। 
विज्ञापन

दोपहर 11 बजे कार्यकर्ता अपने हाथों में चंदौली मांगे पूर्वांचल प्रदेश, कब आयेंगे पूर्वांचल के अच्छे दिन, पूर्वांचल के साथ धोखा कब तक, जैसे नारे लिखे हुए बैनर पोस्टर लेकर बाबा कालेश्वर नाथ सरोवर के पानी में उतर गए और एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्वांचल का अब तक विकास न होने के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस से लेकर भाजपा को भी जिम्मेदार ठहराया।
मुख्य अतिथि पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के कार्यकारी संयोजक अनुज राही हिन्दुस्तानी ने कहा कि जनांदोलन के बल पर ही पृथक पूर्वांचल राज्य बन सकता है। नए राज्य के बनने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल राज्य जनादोलन के प्रांतीय महासचिव व चंदौली कार्यवाहक संयोजक हरवंश पटेल ने कहा कि पूर्वांचल की बदहाली के लिए पूर्वांचल के नेता जिम्मेदार हैं। आंदोलन की राष्ट्रीय प्रभारी वंदना रघुवंशी व प्रांतीय संयोजक उमेश मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल में विकास की अपार संभावनाएं हैं। सत्याग्रह में डॉ.केपी सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ.दयाशंकर खरवार, ज्ञानेन्द्र सिंह, आर्यन सिंह, रामआशीष यादव, प्रशांत मिश्रा, राजेश पांडेय, अजय यादव, चंद्रभूषण मिश्रा, रंजीत राजभर, शशिकांत रहे। 
विज्ञापन

उधर रविवार को बाबा कालेश्वरनाथ सरोवर में आयोजित पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के जल सत्याग्रह कार्यक्रम में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सुर्यमुनि तिवारी ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें