चंदौली जिले के चकिया-चंदौली मार्ग नेगुरा गेट के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलोरो एक बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी कला गांव निवासी विजय कांत(26) पल्सर बाइक से चंदौली बाजार में समान लेने आया था। चंदौली से घर लौटते समय जैसे ही नेगुरा गेट के पास पहुंचा, कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।