फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: क्राइम कंट्रोल में नाकाम प्रभारियों को एसपी ने हटाया, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

Wed, 05 Jan 2022 08:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बुधवार को कई थाना प्राभारियों के कार्य क्षेत्र बदल दिए। 
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली का प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को सुचारू रखने में नाकाम प्रभारियों पर गाज गिराई है। उन्होंने क्राइम कंट्रोल में नाकाम रहे अलीनगर के प्रभारी संतोष कुमार सिंह और सदर कोतवाल अनिल पांडेय को थानेदारी से हटा दिया है। संतोष सिंह डायल 112 के प्रभारी और अनिल पांडेय जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात होंगे।  

विज्ञापन


एसपी ने वीआईपी थाना माना जाने वाला मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी संजीव मिश्रा को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। वहीं पुलिस लाइन के जन शिकायत और सोशल मीडिया सेल के प्रभारी बृजेशचंद्र तिवारी को मुगलसराय कोतवाली और विनय प्रकाश सिंह को अलीनगर की जिम्मेदारी दी है।

वहीं मुगलसराय कोतवाली में तैनात गंगाधर मौर्य को ताराजीवनपुर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया। जबकि चंदासी के नए चौकी प्रभारी के रूप में नीरज सिंह और सुनील मिश्रा को जफरपुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पढ़ेंः बीटेक के बाद नहीं मिली नौकरी तो सोशल मीडिया पर फैलाई नफरत, पुलिस ने चंदौली से दबोचा

विज्ञापन

फरियादियों के समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक त्वरित निस्तारण और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की सुस्ती बरतने वाले प्रभारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें