फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बेटी एक समान-सबको शिक्षा सबको ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने कस्बे में रैली निकालकर कर लोगों को बालिका शिक्षा, जनसंख्या नियंत्रण, नशा उन्मूलन, मतदाता जागरूकता व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली कॉलेज से शुरू होकर भारतीय स्टेट बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड कार्यालय, डाकखाना होते हुए बस्तियों में पहुंची। यहां छात्राओं ने अभियान चलाकर साफ-सफाई की।
विज्ञापन

रैली में शामिल छात्र-छात्रा बेटा बेटी एक समान,सबको शिक्षा सबको ज्ञान, आधी रोटी खाएंगे-स्कूल पढ़ने जाएंगे, पहले मतदान-फिर जलपान आदि नारे लगाते चल रहे थे। तत्पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को दीक्षा प्रदान की गई। इस मौके पर रोवर्स प्रभारी डॉ.तेजप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स जीवनोपयोगी विभिन्न कौशलों का ज्ञान सीख रहे हैं। बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। रैली में रोवर्स प्रभारी सहित रेंजर्स प्रभारी डॉ. पूजा यादव, डॉ. अनुराग सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, धर्मचंद व सभी रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें