फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 29 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्राइम ब्रांच और धानापुर पुलिस ने मंगलवार की रात ओदरा गांव से एक तस्कर को 29 किलों गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। बुधवार को एएसपी दयाराम ने पुलिस लाइन में आरोपी के गिरफ्तार और बरामदगी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। सूचना मिली कि ओदरा गांव में एक तस्कर गांजा की खेप को दूसरे को सप्लाई करने की योजना बना रहा है। ऐसे में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई। मंगलवार की रात को ओदरा गांव में एक कोल्ड ड्रिंक की दुकाने के बगल से भूसे में छिपाकर रखे 29 किलो गांजा को बरामद कर लिया।
इस दौरान तस्कर ओदरा गांव निवासी निखिल सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई राजकुमार यादव, सत्यप्रकाश, चक्रवर्ती अजय, रामनिवास यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें