पुलिस ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजन इसका इलाज भी करा रहे थे। लापता होने के बाद इसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन राजघाट पुल पर मिला था। संभवतः युवक राजघाट पुल से गंगा में कूद गया था।
मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडा खुर्द गांव निवासी 24 वर्षीय युवक धर्मराज यादव चार फरवरी से घर से लापता था। परिजनों ने इसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट मुगलसराय थाने में लिखवाई थी। सोमवार को पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए बलुआ घाट की रेती में एक कंकाल बरामद किया। जिसमें धर्मराज के ही कपड़े लिपटे थे। कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान की हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडा खुर्द गांव निवासी राजनाथ यादव का पुत्र धर्मराज यादव (24) चार फरवरी 2022 से ही घर से लापता था। उसकी शादी भी हो चुकी और और छह माह का एक बच्चा भी है। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर नहीं मिलने पर मुगलसराय थाने में इसकी गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी।
सूत्रों की माने तो युवक का मोबाइल बलुआ घाट पर रहने वाले किसी व्यक्ति के पास मिला। जिसके बाद रेत में पड़ताल की गई तो एक कंकाल मिला। उसमें लिपटे कपड़े से परिजनों ने पहचान किया कि यह धर्मराज के कपड़े हैं। हालांकि उसकी हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। सूचना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक इसका मोबाइल चालू बताने लगा, पता करने पर बलुआ घाट के एक मछुआरे के पास उसका मोबाइल मिला। मछुआरे के बताए स्थान पर जांच किया गया तो इसका कंकाल मिला। कपड़े से परिजनों ने इसकी शिनाख्त कर ली है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।