फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में कम होगा डायरिया का डर, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में मौसम परिवर्तन के बाद डायरिया के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया। दो दिन पहले नौगढ़ में एक ही परिवार के छह लोग डायरिया से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हुए। वहीं पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी प्रतिदिन डायरिया के छह मरीज भर्ती हो रहे हैं। लोगों के मन से डायरिया का डर समाप्त हो जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

चंदौली में प्रतिवर्ष डायरिया के प्रकोप से कई लोगों की जान चली जाती है। इस बार भी डायरिया से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने लगी है जो चिंता का विषय है। लोगों में इस बीमारी को लेकर डर है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इसका पूरा और बेहतर इलाज किया जाएगा। जिला अस्पताल में भी रोजाना छह डायरिया के मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल में इस समय डायरिया से पीड़ित मझवार गांव निवासी लक्ष्मीना (25), सैयदराजा की कौशल्या (45), बबुरी नगीना (40), फुटिया सहदेई (48), कंदवा के बच्चन प्रसाद (80 )और सैयदराजा दीपक (20) भर्ती हैं। वहीं दो दिन पूर्व नौगढ़ में एक ही परिवार के छह लोग डायरिया से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हुए। इसके बाद से महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया। चिकित्सकों की मानें तो उल्टी दस्त की शिकायत हो तो तत्काल ओआरएस घोल या नींबू चीनी पानी का घोल बनाकर मरीज को दें। इसके बाद भी आराम ना हो तो तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां समुचित इलाज हो सके।
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाओं के लिए इमरजेंसी संचालित होती है। अगर डायरिया व किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो, तो तत्काल अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करा सकते हैं।-डॉ. संजय कुमार, ईएमओ जिला अस्पताल चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें