फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः साइबर ठग गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार , दूसरे के नाम पर ‘धनी’ एप से ले लेते थे लोन

Wed, 01 Dec 2021 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

साइबर ठग मोबाइल की दुकानों, जनसेवा केंद्र  अथवा काम कराने के नाम पर लोगों के आधार और पैनकार्ड ले लेते थे। दोनों कार्डों का इस्तेमाल कर ये धनी एप पर एकाउंट बना कर उस व्यक्ति के नाम से लोन पास कराते थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे का आधार और पैन कार्ड का उपयोग कर लोन दिलाने वाले ‘धनी’ एप से लोन स्वीकृत कराने फिर रकम उड़ा देनेवाले गिरोह का पर्दाफाश चंदौली पुलिस ने किया है। मामले में छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से  94 हजार 920 रुपये, पांच लाख कीमत के 20 मोबाइल सहित कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपितों के खातों में पड़े लगभग 20 लाख रुपये की निकासी को ब्लाक कराने के लिए बैंकों को पत्र भेजा है।  पुलिस लाइन में बुधवार को एएसपी नक्सल सुखराम भारती ने मीडिया को बताया कि मोबाइल की दुकानों, जनसेवा केंद्र  अथवा काम कराने के नाम पर गिरोह के सदस्य लोगों के आधार और पैनकार्ड ले लेते थे।

दोनों कार्डों का इस्तेमाल कर ये धनी एप पर एकाउंट बना कर उस व्यक्ति के नाम से लोन पास कराते थे। फिर इस रकम को यूपीआइ (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। वहीं से आनलाइन खरीदारी भी करते थे। पीड़ित को इसका पता तब चलता जब कंपनी वसूली के लिए उसके पास पहुंचती। 

विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया मामला

एएसपी ने बताया कि पिछले दिनों हरवंश पांडेय ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उनके और बेटे के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 10-10 हजार रुपये का ऑनलाइन लोन लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर धूरीकोट गांव स्थित अंडरपास के समीप से छह साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन माह से लिप्त थे ठगी में

चंदौली में सदर कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में ठगी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
इनमें कंप्यूटर साइंस के जानकार, बैंकों से लोन दिलाने का काम करने वाले और वाहन मालिक भी शामिल हैं। आरोपी पिछले तीन माह से इस ठगी में लिप्त थे। गिरोह अब तक लगभग 40-45 लोगों के नाम पर लोन ले चुका है। उनके पास से 94 हजार 920 रुपये नगद, पांच लाख रुपये कीमत की 20 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 13 पासबुक, तीन वोटर कार्ड, 16 चेक बुक, 10 पैन कार्ड, 35 सिम कार्ड, 42 रुपे कार्ड, 36 आधार कार्ड, एक सोने की अंगूठी, लैपटाप, दो एइपीएस मशीन, दो बाइक, एक चार पहिया वाहन समेत अन्य वस्तुएं बरामद की गईं । 
विज्ञापन

वाराणसी निवासी है सरगना 

एएसपी सुखराम भारती ने बताया कि ठग गिरोह का सरगना वाराणसी के लंका थाने के सुसवाही के सत्संग बिहार कालोनी निवासी दिलीप कुमार सिंह है। इसके अलावा लंका थाना के करौंदी स्थित महामनापुरी कालोनी निवासी धीरज कुमार, चंदौली के सकलडीहा थाना के अवाजापुर निवासी नारायण कुशवाहा, बलुआ थाना के कैथी निवासी राहुल सिंह, भदोही के औराई थाना के पुरुषोत्तमपुर निवासी अजीत मौर्या, बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चैनपुर थाना के रमौली निवासी प्रांजल पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी ने बताया कि पूरे रैकेट का पता लगाया जा रहा है। आरोपितों के खातों में पड़े लगभग 20 लाख रुपये की निकासी को ब्लाक कराने के लिए बैंकों को पत्र भेजा गया है। एएसपी ने सीसीटीएनएस में तैनात प्रभारी राहुल सिंह के द्वारा आरोपियों को ट्रेस करने पर बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें