उन्होंने 11 से 14 नवंबर से नासिक में आयोजित खेल महाकुंभ में प्रतिभाग किया और राष्ट्रीय स्तर पर 10 किमी दौड़ और पांच सौ मीटर वॉक में गोल्ड के साथ तीन किमी वॉक में कास्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल वेटरन एंड गेम्स चैंपियनशिप में दधिबल द्वारा जीता गया मेडल।
- फोटो : अमर उजाला
नासिक में सोना जीतने वाले दधिबल सिंह चौहान ने अमर उजाला से बातचीत में काफी निराश होकर कहा कि खेलमहाकुंभ में एक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को जहां उनके जनपद में भव्य स्वागत किया गया वहीं अपने यहां किसी ने फोन कर बधाई तक नहीं दी।
दधिबल ने बताया कि मेरा चयन थाईलैंड में होने वाले मास्टर एशियन गेम में भी हुआ है पर वहां जाने के लिए 50-60 हजार रुपये का खर्च है। उतने पैसे मेरे पास नहीं हैं। इसलिए चाहकर भी वहां नहीं जा सकता। बताया कि मैं कर्ज पर पैसे लेकर नासिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गया था। संवाद