फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ गोलीकांड का खुलासा, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव में दो सप्ताह में दो लोगों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर गांव में दहशत है। शाम होते गांव की गलियों में सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं पुलिस अब तक हमले की गुत्थी सुलझाने में नाकाम साबित रही है। पुलिस केवल हवा में तीर चलाती नजर आ रही है।
विज्ञापन

अरंगी गांव में सात मार्च की देर रात कमरे में सो रहे जयकिशन बिंद (16) पुत्र सदाबृज बिंद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 21 मार्च की भोर में करीब तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने मनोज प्रजापति (45) को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने कहा कि जांच चल रही है, जल्दी ही दोनों मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें